फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़खानी, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से छेड़खानी, विरोध पर पीटा
विज्ञापन

फाजिलनगर। रात को घर में सो रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही तीन युवक छेड़खानी करने लगे। शोर सुनकर छत पर सो रहे परिजनों ने पहुंचकर विरोध किया तो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। इससे किशोरी के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शनिवार की रात में उनकी बेटी घर में सो रही थी। आरोप लगाया कि इसी बीच गांव के तीन युवक घर में घुसकर उनकी बेटी से छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर पीटने लगे। शोर सुनकर अपने पति के साथ वह गईं तो उन दोनों को भी पीट दिया। इसमें उनके पति का हाथ टूट गया है। पटहेरवा के एसएचओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें