फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के किनारे मिला युवक का शव
विज्ञापन

हाटा। रविवार को हाटा नगर पालिका की सीमा से सटे गौनर गांव के पास सड़क के किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब 10 बजे हाटा कोतवाली के गौनर गांव की सीमा में सड़क के किनारे युवक का शव लोगों ने देखा। धीरे-धीरे यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गई। शव के पास ही एक साइकिल भी गिरी पड़ी थी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि पहले तो लगा कि युवक नशे में है। इस लिए काफी देर तक उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। काफी देर तक जब उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो लोग करीब गए। युवक की सांस नहीं चल रही थी। लोगों ने युवक की मौत होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस फोटोग्राफी कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि शव की पहचान नहीं हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें