फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पैर फिसलने से बड़ी गंडक नदी में डूबा किशोर

Thu, 06 Jun 2024 05:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा निवासी सोलह वर्षीय किशोर की बुधवार को नदी में डूब जाने से मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार किशोर खेत में काम कर रहे अपने पिता को भोजन करने के लिए बुलाने गया था और पैर फिसलने से वह बड़ी गंडक नदी में डूब गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार खड्डा महेश प्रसाद की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

कटाई भरपुरवा गांव के नाथू गुप्त बुधवार को बड़ी गंडक नदी के उस पार दियारा में अपने खेत में गए थे। पिता को भोजन करने के लिए उनका 16 वर्षीय बेटा आकाश बुलाने गया। बड़ी गंडक नदी के पास पैर फिसलने से वह नदी के गहरे पानी में डूब गया। जब तक लोग उसे नदी से निकालते, तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार खड्डा महेश प्रसाद की मौजूदगी में इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाई थे, जिसमें से वह दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें