फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोहरे के कारण मार्ग दुर्घटना में किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। ब्रह्मस्थान निवासी अमरफल उर्फ राजा साहनी (14) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शुक्रवार को सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने बाइक से जा रहा था। कोहरे में अचानक सामने गड्ढा देखकर बचने की कोशिश किया, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ब्रह्मस्थान निवासी लालपहाड़ी का बेटा अमरफल उर्फ राजा साहनी कक्षा आठ का छात्र था। वह बाइक से सुबह पशुओं के लिए चारा लेने निकला था। घर से खेत में जाते समय कोहरे के कारण अचानक बाइक के सामने मोड़ पर गड्ढा देखकर बचने के प्रयास में वह पेड़ से टकरा गया। गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह लाल पहाड़ी साहनी की पांच संतानों में से दूसरे नंबर का था। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें