पकवा इनार। कसया के गांव भैंसहा सदर टोला छोटी गंडक नदी के किनारे पुलिस ने शुक्रवार को सौ लीटर कच्ची शराब बरामद कर दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
एसडीएम योगेश्वर सिंह व सीओ कुंदन सिंह समेत आबकारी विभाग की टीम ने भैंसहा हेतिमपुर सदर टोला छोटी गंडक नदी के किनारे ड्रोन कैमरे की निगरानी कर छापेमारी की। मौके से 100 अवैध कच्ची शराब बरामद हुआ, जबकि 12 अवैध शराब की भट्ठियां तोड़ी गई। वहीं 1000 किलोग्राम लहन भी नष्ट किया गया।