फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से किशोरी की मौत
विज्ञापन

दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थानाक्षेत्र अंतर्गत दुदही-गुरवलिया मार्ग पर स्थित मईहरवां गांव में टैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक किशोरी की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विशुनपुरा थानाक्षेत्र के कुबेरा भुआल पट्टी गांव निवासी चंचन (24) तथा मैनपुर निवासी रानी (16) बाइक से दुदही-गुरवलिया मार्ग पर कसया की तरफ जा रहे थे। मइहरवां गांव में विपरीत दिशा से आ रही टैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। बाइक पर पीछे बैठी रानी को गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि चंचन गंभीर रूप से घायल हो गए। विशुनपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चंचन को सीएचसी दुदही भेजा। जबकि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ विशुनपुरा संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

वाहन की चपेट से एक की मौत
हाटा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा चौराहे के पास बुधवार रात में फोरलेन पार कर रहे व्यक्ति को किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

हाटा नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 12 शारदा नगर के पकवा इनार टोला निवासी गोविंद शर्मा रात में नौ बजे ढाढ़ा चौराहे पर गए थे। जब घर लौट रहे थे तो फोरलेन पार करते वक्त गोरखपुर की तरफ से आ रहे वाहन ने चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण उन्हें सीएचसी हाटा ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें