फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन

Wed, 24 Sep 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
परिजनों को समझाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात टेंट हाउस में जनरेटर का काम करने के दौरान करंट उतरने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मौत के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो आक्रोशित परिजनों ने शव को टेंट हाउस मालिक के दरवाजे पर रख प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोरया निवासी आशीष प्रजापति (16) पुत्र नवल प्रजापति गांव के ही खेदारू पटेल के बुलाने पर कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के परसौनी में काम करने गया था। काम करने के दौरान जनरेटर में करंट उतरने से आशीष उसके चपेट में आ गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार टेंट हाउस मालिक ने इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी। शव के मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
सूचना के बाद पिता नवल, मां गीता सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शव मंगलवार की शाम उसके गांव पहुंचा, आक्रोशित परिजनों ने शव को टेंट हाउस मालिक के दरवाजे पर रख दिया और प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर आई तुर्कपट्टी पुलिस परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एसएसआई प्रिंस कुमार ने बताया कि परिजनों से बात कर अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें