तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की दिए तहरीर के आधार पर पुलिस किशोरी को गायब करने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई हैं।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (17) अचानक 29 नवंबर को घर से गायब हो गई। जानकारी के बाद परिजनों ने परिचितों व रिश्तेदारो घर गायब किशोरी की खोजबीन की। इसके बाद जानकारी हुई कि गांव का ही एक युवक किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। किशोरी की मां ने आरोपी युवक के पिता से मामले की शिकायत करने गई तो वह धमकी देने लगा। किशोरी की मां ने छह दिसंबर को तमकुहीराज पुलिस को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस आरोपी युवक व उसके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई हैं। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम गठित कर युवती को खोजबीन में लगी है।