तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 12 दिसंबर से लापता है। परिजनों के अनुसार वह कपड़ा खरीदने की बात कह कर घर से निकली थी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
किशोरी के परिजनों की तहरीर के अनुसार, तलाश के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव सलेमगढ़ नोनियापट्टी निवासी गदर चौहान नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। इस साजिश में आरोपी के परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर रविवार देर शाम आरोपी युवक सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील वर्मा ने बताया कि किशोरी की तलाश में पुलिस टीम सक्रिय है। संवाद