फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट की चपेट में आई किशोरी की मौत

Thu, 11 Jul 2024 05:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव सोहरौना में बुधवार की शाम करीब चार बजे 12 वर्षीय किशोरी की करंट की चपेट में आने से अचेत होकर गिर गई। परिजन अभी उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव सोहरौना निवासी बृजेश पासवान की 12 वर्षीय पुत्री अनामिका पासवान टेबल फैन चालू करने के लिए बोर्ड में प्लग लगा रही थी। उसी दौरान बिजली के बोर्ड में करंट उतर गया। इसके चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर गईं। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। कुछ देर बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें