फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, माता-पिता घायल

Mon, 15 Sep 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बा के ढाढ़ी टोला के पास बाइक सवार को अनियंत्रित होकर पिकअप ने ठोकर मार दिया। इससे बाइक चला रहे किशोर और उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

लोगों ने तीनों घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल माता-पिता को प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप पुलिस के कब्जे में है।
महराजगंज के सिसवा बाजार कस्बा के मिस्कारी मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय रेहान अली बाइक से 33 वर्षीय पिता रमजान और 30 वर्षीय माता राबिया खातून को लेकर देवरिया के गौरी बाजार अपने रिश्तेदार के घर आ रहा था। कप्तानगंज-हाटा मार्ग स्थित ढाढ़ी टोला के पास हाटा की तरफ से फल लेकर आ रहा एक पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक सवार सवार को ठोकर मार दिया। इससे रेहान अली के सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन

पिता रमजान और मां राबिया खातून गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगा उन्हें कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने रेहान को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल रमजान और राबिया खातून को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रेहान अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।
उसकी दो छोटी बहने हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि रेहान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें