कसया। थाना क्षेत्र के गांव भैंसहा सदर टोला चौराहे निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर गांव के चौराहे पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। भैंसहा निवासी सूरज गिरी ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि वे रविवार की सुबह गांव के चौराहे पर सामान लेने जा रहा था। उसी दौरान वहां पहले से मौजूद गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इस संबंध में एसएचओ अमित शर्मा ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिली है। इस मामले में गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है।