फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किसान पर हमले की सूचना पर पहुंची टीम, मृत मिला बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के वाल्मीकिनगर वन परिक्षेत्र (कक्ष संख्या टी-36) के पास बृहस्पतिवार को बकरी चरा रहे बुजुर्ग किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। किसान के शोर मचाने और आसपास के लोगों की आहट पाकर बाघ जंगल की ओर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल किसान को बेतिया ले जाया गया। उसका इलाज चल रहा है। किसान पर हमले की सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम को बाघ जंगल में घायल अवस्था में मिला।
विज्ञापन

डाॅक्टरों की पहुंचने से पहले ही बाघ ने दम तोड़ दिया। वन विभाग का दावा है कि आपसी संघर्ष में बाघ घायल था। इस लिए उसकी मौत हो गई है।
बिहार के बिसहा गांव निवासी 65 वर्षीय किसान अकलू यादव बृहस्पतिवार को अपने खेत के पास बकरी चरा रहे थे, तभी जंगल से अचानक निकले एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मियों की टीम ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शाम के समय घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में एक नर बाघ कमजोर हालत में मिला,वह चलने में असमर्थ था। सूचना के बाद जब तक पशु चिकित्सकों की रेस्क्यू टीम मौके पर आई, तब तक बाघ की मौत हो गई।
प्राथमिक जांच के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्रीय वर्चस्व (टैरिटरी) को लेकर किसी दूसरे बाघ से हुए हिंसक संघर्ष में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। चोटों के कारण शिकार नहीं कर पाने की वजह से उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। विभाग ने शव को कोतराहा वन विश्रामागार भेजकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें