पडरौना। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा से जुड़े पाठ पढ़ाएंगे और उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के गुर सिखाएंगे।
जिले में 368 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, इनमें 22 राजकीय, 55 अशासकीय सहायता प्राप्त और 291 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। समग्र शिक्षा माध्यमिक के जिला समन्वयक विष्णु प्रताप पांडेय ने बताया कि युवाओं और छात्र-छात्राओं के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन अपराधों के मामलों में भी तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है।
ऐसे में प्रत्येक विद्यालय में ऑनलाइन बैठक करके साइबर सुरक्षा को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है।