फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नारेबाजी कर बांग्लादेश की सरकार का फूंका पुतला

Fri, 26 Dec 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग। संवाद  
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बृहस्पतिवार को हिंदू संगठनों के लोग आक्रोश रैली निकाली। इसमें बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला जलाया। भाजपा नेता त्रिलोक मिश्रा ने कहा कि जिहादी मानसिकता वाले लोगों का संपूर्ण बहिष्कार करना होगा। हिंदूवादी युवा नेता सूरज सिंह ने कहा कि अब हिंदू समाज को यह लड़ाई आरपार की लड़नी होगी, नहीं तो समाज का अस्तित्व संकट में है। इस दौरान शशांक प्रताप सिंह, सूरज सिंह, सुनील चौरसिया, नरसिंह खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तुर्कपट्टी में हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
तुर्कपट्टी। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के विरोध में तुर्कपट्टी बाजार में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और करनी सेना की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें लोगों ने मोहम्मद यूनुस का पुतला जलाया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के धार्मिक स्थलों, संपत्तियों और जीवन पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन वहां की सरकार इस पर रोक लगाने में विफल साबित हो रही है। इस दौरान अरुण सिंह, परोप्रकाश सिंह गोलू, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें