पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित संविलयन विद्यालय परिसर में शनिवार को जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 24 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाली धरने को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि सभी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य कर दिया गया है। इसके विरोध में प्रदेश में नेतृत्व के आवाहन पर 24 नवंबर को जंतर-मंतर नई दिल्ली में धरना आयोजित है। बैठक में शिक्षकों ने सर्वसम्मति से धरने में शामिल होने और 15 नवंबर तक पत्र शिक्षकों का चयन वेतनमान व 15 दिसंबर तक स्वीकृत नहीं होने पर 17 दिसंबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया।
फाजिलनगर ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने कहा कि चयन वेतनमान अभी तक स्वीकृत नही हुआ है। शिक्षकों का जीपीएस बासबुक भी नही बना है। यह विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। बैठक को राम प्रकाश शर्मा, अनिल कुमार, रेनू बाला सिंह, कलंदनी सिंह, अनिल चौरसिया, दयाशंकर सिंह आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री छेदी प्रसाद ने किया।