फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बच्चों को भोजन परोसने में पैसे का रोना नहीं रो पाएंगे शिक्षक

Mon, 10 Apr 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अप्रैल से शुरू हुए शैक्षिक सत्र से मिलेगी बढ़ी हुई धनराशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों दोपहर में भोजन परोसने में धन की कमी का रोना अब शिक्षक नहीं रो पाएंगे। क्योंकि शासन ने कन्वर्जन कास्ट बढ़ा दी है। प्राथमिक विद्यालयों के लिए कन्वर्जन कास्ट के रूप में प्रति विद्यार्थी पहले 4.94 रुपये मिलता था। ब 5.45 रुपये मिलेगा।
इसी तरह जूनियर विद्यालयों में पहले प्रति विद्यार्थी 7.45 मिलता था, अब 8.17 रुपये मिलेगा। जिले में 2464 परिषदीय विद्यालय हैं। इसके अलावा 54 वित्तपोषित जूनियर हाईस्कूल, 55 वित्तपोषित माध्यमिक विद्यालय, 19 राजकीय विद्यालय, 26 समाज और एक संस्कृत विद्यालय में एमडीएम बनता है। इससे तीन लाख 83 हजार छात्र-छात्राएं लाभान्वित होते हैं।
विज्ञापन

विभागीय लोगों का कहना है कि एमडीएम बनाने के लिए शासन की तरफ से मिलने वाली धनराशि बढ़ी महंगाई के अनुरूप बेहद कम थी। इससे शिक्षकों को एमडीएम बनाने की परेशानी होती थी। शिक्षकों की मांग को देखते हुए शासन ने नए शैक्षिक सत्र से एमडीएम की धनराशि बढ़ा दी है। कन्वर्जन कास्ट की बढ़ी हुई धनराशि का लाभ एक अप्रैल से मिलेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि एमडीएम के लिए मिलने वाली कन्वर्जन कास्ट शासन ने बढ़ा दी है। अब प्राथमिक विद्यालयों में नामांकित एक छात्र पर 5.45 रुपये और जूनियर विद्यालय में एक छात्र पर 8.17 रुपये कन्वर्जन कास्ट दिए जाएंगे। इस संबंध में शासनादेश का अनुपालन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें