फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिक्षकों को कौशल के बारे में दी जानकारी

Tue, 26 Aug 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। रामकोला बीआरसी परिसर में चल रहे बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता प्रशिक्षण में सोमवार को शिक्षकों को शिक्षण के कौशल के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण में मिली जिम्मेदारी को छात्रों तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

एसआरजी रामप्रकाश पांडेय ने शिक्षको को शिक्षण तकनीकी और शैक्षिक गुणवत्ता मे सुधार के बारे में बताया। बीईओ राजेश कुमार ने शिक्षकों को बताया कि बच्चों को बुनियादी शिक्षा महत्वपूर्ण होती हैं, इससे ही बच्चों में प्रतिभा निखरती हैं। बीडीओ रामकोला रामप्रवेश ने सभी शिक्षकों से फैमिली आईडी बनाने की सलाह दी। इस दौरान योगेंद्र शुक्ल, अजय कुमार विश्वकर्मा, विकाश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें