लक्ष्मीगंज। रामकोला ब्लॉक सभागार में सोमवार को कृषि विभाग की ओर से गोष्ठी हुई। इसमें श्री अन्न (मिलेटस) पुनरोद्धार एवं त्वरित मक्का विकास विषय पर किसानों को जानकारी दी गई। कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी अर्जुन प्रसाद ने किसानों को बताया कि नवीनतम कृषि तकनीक अपनाकर लागत कम किया जा सकता है।