फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परिचारक पर कार्रवाई की मांग लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

Tue, 12 Sep 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। स्थानीय हरिओम ओंकार मल इंटर कॉलेज में शिक्षक सोमवार को पठन-पाठन से विरत होकर धरने पर बैठ गए। शिक्षक एक परिचारक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। शनिवार सुबह गेट पर खड़े एक परिचारक की एक सहायक अध्यापक से किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। इससे काॅलेज के शिक्षक नाराज चल रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, काॅलेज में आठ सितंबर को एक परिचायक और एक सहायक अध्यापक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। अगले दिन यानी नौ सितंबर की सुबह काॅलेज में प्रवेश करते समय आरोपी परिचारक और सहायक अध्यापक के बीच पुन: विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। दोनों पक्षोें ने एक-दूसरे को देख लेने और जान से मारने की धमकी दी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए प्रधानाचार्य से कार्रवाई की मांग की। सोमवार को काॅलेज खुलने के बाद शिक्षक आरोपी परिचारक पर कार्रवाई की मांग करते हुए परिसर में धरने पर बैठ गए। शिक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी परिचायक पर कोई कार्रवाई नहीं होने से शिक्षक नाराज हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान नेहा शुक्ला, निधि सिंह, सिंधू शुक्ला, आशीष मिश्रा, अरविंद श्रीवास्तव, रामकरण यादव, वीरेंद्र कुमार, हवलदार प्रसाद, सतीश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें