ज्ञापन देते शिक्षक संघ के लोग। स्रोत -स्रोत आयोजन
पडरौना। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट शिक्षकों ने शनिवार को डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना दिया। पुरानी पेंशन बहाली समेत 16 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए सीएम को संबोधित ज्ञापन प्रभारी डीआईओएस को सौंपा। शिक्षकों ने चेताया कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि एकजुटता से ही समस्याओं का समाधान संभव है। इसलिए सभी शिक्षकों को मांगों को पूरा कराने के लिए एकजुट होना होगा। जिलाध्यक्ष दूबे ने कहा कि पुरानी पेंशन कोई भीख नहीं बल्कि कर्मचारियों का अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह कहा था कि 28 मार्च 2005 के पूर्व के विज्ञापन के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन देना स्वागतयोग्य है। सरकार को सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करना चाहिए। जिलामंत्री गोविंद प्रसाद वर्मा ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद शिक्षकों को सेवा सुरक्षा मिली थी। वह खतरे में पड़ गई है। सरकार धारा 18 व 21 को शीघ्र बहाल करे। धरने को अमित नाथ तिवारी, यशवंत चौधरी, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पुरानी पेंशन बहाल करने समेत 16 सूत्री ज्ञापन प्रभारी डीआईओएस विजय राय को सौंपा।
इस दौरान आय व्यय निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह, मदन सिंह, अमित पांडेय, ओमप्रकाश, शम्भूनाथ गुप्ता, पवन प्रजापति, दिलीप कुमार सिंह, पवन गुप्ता, अमियनाथ तिवारी, रामसुमिरन मौर्य, अमरेश यादव, समरजीत कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।