फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रमोशन में गड़बड़ी का आरोप लगाकर शिक्षकों ने दिया धरना

Wed, 10 Sep 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के शिक्षकों ने मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर डीआईओएस को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

धरना दे रहे शिक्षकों ने कहा कि कॉलेज के शिक्षक राजेश राम बुद्ध इंटर काॅलेज कुशीनगर में सहायक अध्यापक के पद पर एक जुलाई 2006 से तैनात हैं। कॉलेज में प्रवक्ता के दो पद (नागरिकशास्त्र और इतिहास) विषय के रिक्त हैं। वे दोनों विषय जो प्रवक्ता पर में रिक्त हैं, इसके लिए पात्र होने के साथ वेतनक्रम में वरिष्ठ हैं। इसके बावजूद उनका प्रमोशन नहीं हो हुई है। इसके बाद शिक्षकों ने डीआईओएस श्रवण कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग करते हुए चेताया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो दस सितंबर से आमरण अनशन किया जाएगा। इस दौरान अशोक कुमार चौरसिया, मानवेंद्र, रामप्रवेश, गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें