फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कबड्डी में करमैनी और मोगलपुरा की टीम अव्वल

Wed, 10 Sep 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मोगलपुरा संविलियन विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र।संवाद
विज्ञापन
उजारनाथ। क्षेत्र के मोगलपुरा स्थित संविलियन विद्यालय परिसर में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। सबसे पहले जूनियर स्तर की दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मोगलपुरा की फरीदा प्रथम, परिधि दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर की दौड़ में मोगलपुर की गीता पटेल प्रथम, मोगलपुर की साहिबा द्वितीय स्थान पाईं। वहीं 100 मीटर की दौड़ में मोगलपुर की फरीदा प्रथम व साहिबा मोगलपुरा दूसरे पर रहीं। जूनियर स्तर की हुई दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में लोहलगड़ी के रामेश्वर प्रथम व मोगलपुरा के अदनान दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर की दौड़ में मोगलपुरा के राजन प्रथम व करमैनी के तौसीफ दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर की दौड़ में मोगलपुर के राजन प्रथम करमैनी के तौसीफ दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह प्राथमिक विद्यायल के 200 मीटर की दौड़ में मोगलपुरा के सपना प्रथम व राशि दूसरे स्थान पर रही। 100 मीटर की दौड़ में सेंदुरिया के नंदनी यादव प्रथम व मोगलपुरा की सलोनी खातून द्वितीय स्थान पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें