फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रटने की जगह समझ आधारित शिक्षा को बढ़ावा दें शिक्षक

Sat, 12 Apr 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय देवरिया पांडेय का शुक्रवार को बीएसए ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई की जानकारी ली और प्रश्न पूछकर उनके अधिगम का स्तर परखा। इस दौरान सही जबाब देने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने कक्षा सात में पढ़ रही छात्रा निक्की यादव और शिवानी गोंड से चीता और चिंता में क्या अंतर पूछा। दोनों बच्चियों ने अपने-अपने शब्दों में जवाब देकर यह साबित कर दिया कि वे केवल रटकर नहीं बल्कि समझकर पढ़ रही हैं। इस पर बीएसए ने उन्हें पुरस्कृत किया। इसके बाद उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर अन्य विषयों से जुड़े सवाल भी पूछे और बच्चों से हल कराए। बच्चों ने गणित, हिंदी व पर्यावरण अध्ययन जैसे विषयों के प्रश्नों के सटीक उत्तर दिए। बीएसए ने कहा कि बच्चों के आत्मविश्वास और उनके जवाबों में जो स्पष्टता है, वह इस बात का प्रमाण है कि शिक्षक अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समझ आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी है, ताकि बच्चे हर सवाल का उत्तर तर्क और ज्ञान से दे सकें। इस दौरान प्रधानाध्यापक प्रवीण पांडेय, सुमन पाठक, अंकित सिंह, अखिलेश बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें