पडरौना। बुधवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इस ज्ञापन में पदोन्नति व पुरानी पेंशन योजना की बहाली आदि से संबंधित मांग शामिल है। मांग पूरी नहीं होने पर संगठन ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अगुवाई में दोपहर करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षक नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष का कहना था कि सरकार और प्रशासन शिक्षकों से बेहतर कार्य की उम्मीद तो करता है लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान नहीं होता। पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति, एरियर भुगतान समेत कई ऐसे मामले हैं, जिनके निस्तारण की लंबे अरसे से मांग की जाती रही है लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित अपना मांग पत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
इस दौरान कलमदानी सिंह, छेदी प्रसाद, दिनेश कुमार सिंह, तारकेश्वर शुक्ल, धर्मेंद्र यादव, वृजमोहन, मयंक कुमार सिंह, मदन गोपाल पाठक, बृजेंद्रमणि त्रिपाठी, पारसनाथ साहनी, वेद प्रकाश गुप्त, सुनीता शर्मा, मोहम्मद तारिक, कुंजेश्वर सिंह, तेज प्रताप सिंह, मुमताज, जाकिर अली, राजेश कुमार सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, महेश रज्जक, सतीश पासवान, राजकुमार राय आदि शिक्षक मौजूद रहे।