फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने अस्पताल का निरीक्षण किया

Wed, 31 Jan 2018 12:20 AM IST
kushinagar
विज्ञापन
न‌िरीक्ष्‍ाण्‍ा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कसया।
विज्ञापन

कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी मंगलवार को सीएचसी कसया का औचक निरीक्षण किए। इस दौरान मरीजों ने महिला चिकित्सक पर लगातार अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया। पेयजल सहित अन्य व्यवस्था न होने पर विधायक ने फोन पर सीएमओ से बात करके अस्पताल की व्यवस्था को ठीक कराने को कहा।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी सीएचसी कसया पहुंचे। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार पांडेय के साथ भ्रमण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा। विधायक ने निशुल्क नेत्र शिविर में भर्ती मरीजों का हाल पूछा। इसके अलावा डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति, दवा समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कुछ मरीजों ने महिला चिकित्सक के नियमित उपस्थित नहीं रहने की शिकायत की। विधायक ने सीएमओ को फोन करके निरीक्षण की जानकारी देते हुए कमियों को तत्काल ठीक कराने को कहा। इसके अलावा कुशीनगर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण त्रिपाठी को अस्पताल परिसर में लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराने को कहा। इस दौरान रजनीश त्रिपाठी, राजू मद्धेशिया, डेविड राय, कृष्णा तिवारी, बाबू चकमा, आलोक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें