फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नवाचारों को व्यवहार में लाएं शिक्षक

Fri, 26 Sep 2025 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

मंसाछापर के विशुनपुरा बीआरसी सभागार में ब्लॉक स्तरीय नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम में शिक्षकों ने शैक्षिक नवाचारों की प्रदर्शनी लगाई। निर्णायकों ने रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की और उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंसाछापर। विशुनपुरा बीआरसी सभागार में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षकों ने नवाचार, बेस्ट प्रैक्टिसेस और टीएलएम टीचिंग लर्निंग मटेरियल की प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन

बीईओ जयंत भारती ने कहा कि सभी शिक्षकों से विद्यालयों में नियमित रूप से टीएलएम का प्रयोग करने और नवाचारों को व्यवहार में लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की जिज्ञासा और सीखने की गति को बनाए रखने के लिए नए प्रयोग और विधियां आवश्यक हैं।
इसके बाद डायट प्रवक्ता अश्विनी कुमार सिंह व अर्चना सिंह ने ब्लॉक परिसर में क्षेत्र के 35 शिक्षकों की तरफ से लगाए गए नवाचार, बेस्ट प्रैक्टिसेस और टीएलएम टीचिंग लर्निंग मटेरियल का प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शिक्षकों के तरफ से प्रस्तुत रचनात्मक गतिविधियों और शैक्षणिक प्रयोगों उन्होंने सराहना की। सबसे बेहतर मूल्यांकन के आधार पर प्राथमिक संवर्ग में प्रथम स्थान पर नमिता सिंह, दूसरे स्थान पर रितेश कुमार शुक्ला , तीसरे स्थान पर सविता मौर्या रहीं। वहीं उच्च प्राथमिक संवर्ग में पहले स्थान पर आशुतोष कुमार, दूसरे स्थान पर सुमित भंडारी, तीसरे स्थान पर विनय गौतम रहे। उन्हें पुस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें