पडरौना। शहर के हनुमान इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के सभी छह तहसील के खिलाड़ी शामिल हुए, जिसमें पडरौना और हाटा के खिलाड़ी ऑलओवर चैंपियन रहे। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
कॉलेज परिसर में सबसे पहले 19 वर्ष से कम उम्र के बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक वर्ग में पडरौना व बालिका वर्ग में हाटा तहसील की टीम विजेता घोषित हुई। इसके बाद हुई 17 वर्ष से कम उम्र बालक व बालिक वर्ग की प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पडरौना व बालिका वर्ग में हाटा की टीम विजेता घोषित हुई। अंत में हुई 14 वर्ष से कम उम्र की कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में हाटा और बालिका वर्ग में पडरौना तहसील की टीम विजेता बनीं। विजेता टीम को जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता और कॉलेज के प्रबंधक मनोज सारस्वत ने पुरस्कृत किया। अंत में कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरापन विवेक शर्मा, कैलाशपति त्रिपाठी, सचिन मद्धेशिया, मनोज मणि, अवधेश गोंड, अमित राव आदि मौजूद रहे।र