फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: काली पट्टी बांधकर मनाया शिक्षक दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। जूनियर हाईस्कूलों में शनिवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर शिक्षक दिवस के कार्यक्रमों में भी सहभागिता की।
विज्ञापन

बड़हरा लक्ष्मीपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते नजर आए। इस दौरान शिक्षकों ने वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग उठाई। शिक्षकों ने कहा कि संगठन के निर्देश पर यह सांकेतिक विरोध सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने के लिए किया गया है। मोतीचक जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों को मांगों को लेकर एकजुट रहने की जरूरत है, तभी उनकी मांगे सरकार पूरी करेगी।
विज्ञापन

इस दौरान दिनेश सिंह, राहुल कुमार, आदित्य कुमार तिवारी, बृजेश कुमार, उग्रसेन सिंह, बृजलाल, पवन कुमार सिंह, दयाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें