फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधेश्याम शर्मा हत्याकांड: बीट के दरोगा व सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
राधेश्याम शर्मा हत्याकांड: बीट के दरोगा व सिपाही निलंबित
विज्ञापन

पूर्व में चल रहे विवाद की सूचना नहीं रहने व मामले की लापरवाही का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुए शिक्षक व पत्रकार राधेश्याम शर्मा हत्याकांड के मामले में एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में दो एसआई व दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। इन पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप है।
बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल जा रहे राधेश्याम शर्मा की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले की छानबीन करने एसपी विनोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे तो परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों से करीब एक वर्ष से विवाद रहने की बात कही। परिजनों ने यह भी जानकारी दी थी कि विवाद के मामले में कार्रवाई के लिए हाटा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई थी लेकिन बीट के पुलिस कर्मियों ने इस पर गंभीरता नहीं बरती। शुक्रवार की देर शाम मामले की समीक्षा कर रहे एसपी ने बीट में तैनात दो दरोगा व दो सिपाहियों को निलंबित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशीनगर चौकी प्रभारी भी हटाए गए
पडरौना। शुक्रवार की शाम को अचानक कसया थाने पहुंचे एसपी विनोद कुमार मिश्रा को कुशीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज की शिकायत मिली। एसपी ने प्रकरण की समीक्षा के बाद चौकी इंचार्ज विशाल कुमार सिंह को लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया। एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि चौकी इंचार्ज के संबंध में एक ऑडियो टेप मिला है, जिसमें आवाज तो स्पष्ट नहीं है लेकिन चौकी इंचार्ज की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें