फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों पर हमला के मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल यात्रियों पर हमला के मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन

अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी
गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर 21 सितंबर को हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर 21 सितंबर को सवारी गाड़ी में यात्रा कर रहे लोगों से मारपीट करने व एक यात्री को चलती ट्रेन से बाहर फेंकने के मामले में जीआरपी ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पनियहवा जीआरपी चौकी इंचार्ज उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 21 सितंबर को नरकटियागंज से गोरखपुर जा रही सवारी गाड़ी संख्या 55079 में महुअवा खुर्द हाल्ट स्टेशन के पास बदमाश एक बोगी में चढ़ गए। इस दौरान ग्राम बेलवा जंगल थाना कोतवाली पडरौना के रहने वाले कई यात्रियों को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। मोनू नाम के युवक ने विरोध किया तो उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया था, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। मोनू का इलाज लखनऊ में चल रहा है। इस मामले में जीआरपी ने हत्या का प्रयास, मारपीट सहित रेलवे एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को एक आरोपी प्रवेश कुमार निवासी चंदरपुर पोखरभिंडा थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार कर लिया। प्रवेश ने पुलिस को घटना में शामिल अन्य बदमाशों का नाम बताया है। जीआरपी चौकी प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। इस अभियान में चौकी प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव, राघवेंद्र यादव, प्रदीप राही, सिपाही इंदुप्रकाश, सत्येंद्र कुमार, संजय यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें