फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिक्षक ने छात्रा के साथ की बदसलूकी, केस दर्ज, गिरफ्तार

Mon, 23 Jun 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। सेवरही थाना क्षेत्र के एक आईटीआई कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ शिक्षक ने बदसलूकी की है। शिक्षक ने छात्रा से पडरौना घुमाने के लिए कहा। छात्रा ने विरोध किया तो शिक्षक ने बदसलूकी किया। इसकी जानकारी छात्रा अपने परिजनों और पुलिस को दी। इस मामले में सेवरही पुलिस ने केस दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के एक आईटीआई कॉलेज में छात्रा पढ़ती है। वह रोज की तरह कॉलेज गई थी। आरोप है कि एक शिक्षक उससे कई दिनों से अश्लील बातें करता था। हाथ पर पडरौना घुमाने को लिखा। छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसका हाथ शिक्षक जबरदस्ती पकड़ लिया। छात्रा ने मना कर दिया तो शिक्षक ने उसके साथ बदसलूकी किया और धमकी देते हुए कहा कि किसी से कुछ बताना मत। इसके बाद छात्रा अपने परिजनों को बताई और पुलिस को नामजद तहरीर दिया। हरकत में आई पुलिस ने आरोपी शिक्षक नफीस इदरीस के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सेवरही थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया के केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें