फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिक्षक जनगणना प्रशिक्षण में विद्यालयों में पढ़ाई लड़खड़ाई

Sun, 03 May 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र के साथ शुरू हुआ नामांकन अभियान इस बार रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। इसकी मुख्य वजह शिक्षकों की जनगणना कार्य में लगी ड्यूटी है, जिससे विद्यालयों की पढ़ाई और नामांकन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। पडरौना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पचफेड़ा शुक्ल पट्टी में कुल दो शिक्षकों का स्टाफ है, जिसमें प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक दोनों की जनगणना प्रशिक्षण में चले गए। तैनात शिक्षकों को प्रशिक्षण में जाने के चलते नियमित स्टाफ की अनुपस्थिति बनी हुई है। स्थिति को संभालने के लिए दूसरे विद्यालय के वहां एक अनुदेशक को विकल्प रूप में भेजा गया है। इसी तरह इसी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नौका टोला भगड़ा पिपरासी में भी कार्यरत दोनों शिक्षकों के जनगणना प्रशिक्षण में जाने से दूसरे विद्यालय के शिक्षक ही विद्यालय का संचालन कर रहे हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई जारी रह सके।
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी का असर नामांकन अभियान पर भी साफ दिखाई दे रहा है। हर साल सत्र की शुरुआत में शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल से जोड़ने का प्रयास करते हैं, लेकिन इस बार बड़ी संख्या में शिक्षक जनगणना कार्य में व्यस्त हैं। कई विद्यालयों में स्थिति ऐसी है कि न तो नामांकन कार्य सुचारू रूप से हो पा रहा है और न ही नियमित शैक्षणिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। राष्ट्रीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ल ने बताया कि एक ओर जनगणना जैसा महत्वपूर्ण कार्य है, तो दूसरी ओर बच्चों की पढ़ाई है। यदि शिक्षकों को पूरी तरह गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगा दिया जाएगा, तो शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होना स्वाभाविक है। यदि शिक्षक जनगणना ड्यूटी में शामिल नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाती है। वहीं, यदि सभी शिक्षक आदेशों का पालन करते हैं, तो स्कूलों में पढ़ाई ठप हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें