हाटा में आयोजित साईकिल वितरण कार्यक्रम में साईकिल व प्रमाण-पत्र के साथ खड़ी छात्राएं। स्रोत -सो
पडरौना। हाटा स्थित मैरिज हाल में समाज कल्याण विभाग की तरफ से शनिवार को साइकिल वितरित की गई। हाटा विधायक ने अनुसूचित जनजाति की 11 बालिकाओं में यूनिफार्म और साइकिल वितरित की।
विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार पढ़ेंगी बेटियां, बढ़ेंगी बेटियां के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
अनुसूचित जनजातियों के उत्थान और बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लोगों को लाभ लेना चाहिए।
उन्होंने नारी सशक्तिकरण एवं शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने विभाग की तरफ से संचालित छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जनजाति बालिका यूनिफार्म एवं साइकिल योजना, सामूहिक विवाह योजना, धरती आभा योजना समेत अन्य प्रमुख योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।्