फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्रों को आग से बचाव के उपाय बताए

Mon, 17 Nov 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उदित नारायण इंटर कॉलेज में एनसीसी यूपी 50 बटालियन की तरफ से चल रहे शिविर के छठवें दिन कैडेटों को योग और आग लगने की स्थिति में उससे बचाव की जानकारी दी गई। सत्र की शुरुआत योग प्रशिक्षकों ने कैडेटों को सूर्य नमस्कार और प्राणायाम का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

कैंप कमांडेंट कर्नल हरीश चंद ने कहा कि योग शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ्य रहने के साथ मानसिक एकाग्रता, अनुशासन और आंतरिक शक्ति को भी बढ़ा मिलता है। इसलिए सभी लोगों को नियमित योग करना चाहिए।
इसके बाद कैडेट्स को आपदा प्रबंधन और आग लगने की स्थिति में आग से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन, फायर एक्सटिंग्विशर, फायर हाइड्रेंट और प्राथमिक सुरक्षा उपकरणों के उपयोग करने आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी कमांडेंट कैप्टन वीपी मिश्रा, रिसालदार मेजर हरजीत सिंह, एएनओ लेफ्टिनेंट नरेंद्र त्रिपाठी, एके पांडेय, सूबेदार त्रिलोक सिंह, सूबेदार संजय कुमार, सूबेदार संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें