फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सरदार पटेल ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार किया

Mon, 17 Nov 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना शहर के बावली चौक से निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल छात्राएं व अन्य।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर रविवार को भाजपा की तरफ से शहर के बावली चौक से यूनिटी मार्च (पदयात्रा) आयोजित की गई। यह पदयात्रा शहर का भ्रमण करते हुए जंगल कुरमौल पहुंची। यहां जनसभा आयोजित कर कार्यकर्ताओं को स्वच्छता, नशा मुक्ति, जल संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत निर्माण की शपथ दिलाकर पदयात्रा का समापन किया गया।
विज्ञापन

बावली चौक से निकली एकता पदयात्रा रामकोला रोड, सुभाष चौक, कोतवाली रोड होते हुए रामधाम पोखरा पहुंची। यहां से विशुनपरा होते हुए जंगल कुरमौल स्थित पंचायत भवन परिसर पहुंचकर पदयात्रा का समापन किया गया। वहां मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र सहजानंद राय ने कहा कि यह पदयात्रा सशक्त, जागरूक और एकजुट भारत का प्रतीक है।
सरदार पटेल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि लौहपुरुष सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधा। पदयात्रा को सदर विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश फूलबदन कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री मोहन चौहान, विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदयात्रा का संचालन रितिक सिंह गौतम ने किया। इस दौरान बांका सिंह पटेल, किशोर यादव, वरुण राय, धनंजय तिवारी, सुदर्शन पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें