संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। धर्मांतरण के मामले जेल भेजा गया एसएस मॉल का मालिक उस्मान गनी की पत्नी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। 15 दिन बाद भी पुलिस उसका पता लगाने में विफल है।
उधर, एसएस मॉल के मालिक के करीबी गवाह पर समझौता के लिए दबाव बनाने लगे हैं। गवाह को धमकाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एसएस मॉल के मैनेजर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार है।
जानकारी के अनुसार, मदनपुर थाना क्षेत्र की एक युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी, उसकी पत्नी तरन्नुम और साले गौहर पर पुलिस ने धर्मांतरण कराने की कोशिश करने और अश्लील हरकत के आरोप में केस दर्ज किया है। इस मामले में उस्मान गनी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजवा चुकी है। साला गौहर खुखुंदू थाने में दर्ज धर्मांतरण कराकर निकाह करने के मामले में पहले से बंद है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस की विवेचना में उस्मान गनी के भाई इसराफिल की भूमिका मिली। पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर चुकी है, मगर उस्मान पत्नी तरन्नुम अब भी फरार चल रही है।