फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तनय अध्यक्ष और सिकंदर बने महामंत्री

Fri, 20 Sep 2024 06:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीएड छात्र परिषद का गठन हुआ। इसमें सर्वसम्मति से तनय त्रिपाठी को अध्यक्ष व सिकंदर चौहान को महामंत्री चुना गया है।
विज्ञापन


अध्यक्ष और महामत्री के अलावा निकिता दीक्षित व किशन मिश्र को उपाध्यक्ष, विचित्र मणि त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष व शिखा सिंह को सर्वसम्मति से सांस्कृतिक मंत्री चुना गया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विभ्राटचंद कौशिक ने कहा कि छात्र परिषद के गठन का मकसद पठन-पाठन व पाठ्य सहगामी क्रियाओं के संचालन में लोकतांत्रिक तरीके से छात्राध्यापकों की सहभागिता सुनिश्चित करना है। शैक्षिक सत्र में चलने वाली गतिविधियों को बीएड परिषद के माध्यम से संचालित किया जाता है।
इस दौरान डॉ. निगम मौर्य, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. चंद्रप्रकाश सिंह, डॉ. दुर्ग विजय पाल सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार जायसवाल, विजय कुमार शर्मा, अनीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें