उजारनाथ। क्षेत्र के चंद्रौटा निवासी अभिमन्यु तिवारी को राष्ट्रीय सेवा रत्न के सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर 21 सितंबर को अयोध्या में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में दिया जाएगा। उन्हें केरल और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार सम्मानित करेंगे।
अभिमन्यु तिवारी 37 बार रक्तदान कर चुके हैं। अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव का आयोजन रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन और मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति की तरफ से किया जा रहा है। इसमें भारत के अलावा भूटान और नेपाल के रक्तवीरों को सम्मानित किया जाएगा।
उनकी इस उपलब्धि पर अभिषेक तिवारी, शंभूनाथ तिवारी, राजेश तिवारी, गंगा तिवारी, धरनी बाबा, विनय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र मणि, इंद्रजीत कुशवाहा आदि ने बधाई दी है।