फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रशासन व किसानों की वार्ता विफल

Sun, 22 Dec 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। प्रस्तावित एनएच-727 बी के लिए हो रहे भूमि अधिग्रहण से प्रभावित गांवों के किसानों को संतुष्ट करने एडीएम प्रेम राय व एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद के नेतृत्व में टीम शनिवार शाम क्षेत्र के रामकोला चट्टी पहुंचीं। उन्हाेंने प्रभावित किसानों से वार्ता कर उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन वार्ता विफल रही। किसानों का पक्ष रखने के लिए पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रस्तावित एनएच-727 बी तमकुहीराज से बनारस को जोड़ने वाली सड़क है। इस सड़क से तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के हरिहरपुर, गाजीपुर, डूभा, सरेया बुजुर्ग, हौदा, नारायनपुर राजा, हरदिया, निरहुगंज, रकबा राजा सहित नौ गांवों के 253 गाटों की 14.54 एकड़ भूमि को अधिग्रहित किए जाने के लिए राजस्व टीम व एनएचएआई लगातार काम कर रहे हैं। मंगलवार को क्षेत्र के असंतुष्ट किसानों ने तहसील प्रशासन को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद सक्रिय हुए प्रशासन की टीम शनिवार शाम क्षेत्र के रामकोला चट्टी पहुंची और प्रभावित गांवों के किसानों के सभी बिंदुओं पर चर्चा कर किसानों को संतुष्ट करने का प्रयास किया। किसानों के साथ वार्ता के लिए पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू भी पहुंचे। पूर्व विधायक ने किसानों की मांगों से अवगत कराया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। किसानों ने स्पष्ट किया कि औने-पौने दामों पर जमीन अधिग्रहित की साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। किसानों की मांग नहीं मानी गई तो प्रतिकार होगा।

एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद ने बताया प्रभावित किसानों को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया, लेकिन वार्ता विफल रहीं। फिर वार्ता के बाद किसानों को निश्चित रूप से संतुष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें