पडरौना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सभागार में परिषदीय प्राथमिक शिक्षकों का चल रहा एकीकृत प्रशिक्षण ‘’सम्पूर्ण’’ का प्रथम बैच का समापन हुआ। इसमें शिक्षकों को प्रशिक्षण में मिली जानकारी विद्यालयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्राचार्य डॉ. रामजियावान मौर्य ने कहा कि प्रशिक्षण में मिली नवीन शिक्षण पद्धतियों की जानकारी विद्यालय में लागू करें। खेल-खेल में बच्चों को गणित व अन्य विषय पढ़ाएं। प्रशिक्षक शिवनाथ चक्रवर्ती ने शिक्षकों को गणित, भाषा, नई शिक्षा नीति, जीवन कौशल, सुरक्षा संरक्षा, हमारा परिवेश, पाठ योजना व शिक्षण योजना बनाना, पर्यावरण शिक्षा, कला संगीत और शारीरिक शिक्षा आदि विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रवक्ता डॉ. कमलेश कुमार, वेद शंकर गुप्ता, चंद्रशेखर कुमार, धनंजय कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता, प्रीती गुप्ता, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. अख्लाक एहम मौजूद रहे।