कसया। डीएम के निर्देश पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर एंटी भूमाफियाओं पर कार्रवाई के लिए बुधवार को तहसील सभागार में संबंधित सभी विभाग के अफसरों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें एसडीएम कसया ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए विभिन्न विभागों के अफसरों का पेच कसा। बैठक में पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, वन विभाग, पुलिस विभाग और तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक आदि विभाग से संबंधित अधिकारी शामिल रहे।
एसडीएम आशुतोष कुमार ने कहा कि भू माफिया प्रवृति के व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से सरकारी जमीन खरीद फरोख्त करने वाले, गलत तरीके से जमीन बेचने से संबंधित एक ही व्यक्ति का नाम बार-बार आने पर या अवैध रूप से सरकारी जमीनों पर कब्जा जमाने आदि से संबंधित यदि क्षेत्र में किसी के द्वारा गतिविधि की जा रहीं हो तो साक्ष्य इक्कठा करते हुए उनके विरुद्ध एंटी भू माफिया की कार्रवाई की जाएगी।