फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सनी की मौत मामले में नामजद तहरीर..जांच में जुटी पुलिस

Wed, 27 Nov 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया के खरवार टोला के युवक का शव चार दिनों बाद झरही नदी से मिलने के मामले में गांव के ही चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पिता ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया के खरवार टोला निवासी ओमप्रकाश खरवार के पुत्र सनी खरवार (24) का शव सोमवार को झरही नदी में मिला। वह 20 नवंबर को दो साथियों के साथ झरही मंदिर की तरफ गया था और वापस नहीं लौटा था। इसके बाद शव मिला तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर सोमवार शाम कसया-सेवरही मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन कर दिया। पुलिस और प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई और आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया तो परिजन माने।
विज्ञापन

मंगलवार को पिता ने चार युवकों पर नामजद तहरीर दिया। सनी के पिता ने पत्र के माध्यम से बताया कि उसके बेटे को 20 नवंबर को रवि खरवार पुत्र लालजी खरवार, सचिन खरवार पुत्र बिहारी खरवार, व्यास गौड़ पुत्र झब्बर गौड़, मोहित खरवार पुत्र गोरख खरवार के साथ झरही नदी के पास गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें