तिघरा। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष पर बघौली क्षेत्र के बघुआ स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार की सुबह प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान भारत माता और मां दुर्गा की सुंदर झांकी भी निकाली गई।
प्रधानाचार्य राम निधि त्रिपाठी ने बताया कि प्रभातफेरी विद्यालय से निकलकर बघुआ दुर्गा मंदिर, कोपियां शिव मंदिर का भ्रमण करते हुए विकास खंड बघौली (तिघरा) मंदिर पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। विद्यालय पर सभी कन्याओं का पूजन कर अंगवस्त्र व दक्षिण प्रदान कर कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मानसिंह यादव, आनंद शंकर पाठक, रामप्रकाश सिंह, राजू गोस्वामी आदि लोग मौजूद रहे।