फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फार्मर रजिस्ट्री प्रचार वाहन रवाना

Fri, 20 Mar 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक परिसर में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के फायदे गिनाए।
विज्ञापन

एडीओ कृषि राकेश कुमार सोनी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री (किसान पंजीकरण) विशेष अभियान के तहत गांवों में जन जागरूकता गोष्ठियां और कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य खतौनी को आधार से लिंक कर हर किसान की यूनिक डिजिटल आईडी बनाना है, ताकि पीएम किसान सम्मान निधि, खाद-बीज सब्सिडी और फसल बीमा का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिले। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार यादव ने पशुओं के टीकाकरण और पशु देखभाल की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अभियान को गति देने की बात कही। प्रचार वाहन सेमरियावां, चोरहा, दानोकुइयां, कोहरियावां, दुधारा, थुरंडा, चुरेब होते हुए आगे तक गया। इस दौरान पीपीएस शेषमणि वर्मा, टीएसी संजय प्रजापति, एटीएम अमन कुमार, शिव कुमार, इफको खाद विक्रेता फखरुद्दीन, निसार अहमद, शिवशंकर, दिनेश चौधरी, अरविंद कुमार, निसार अहमद, लल्लन चौधरी आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें