पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को निशुल्क गैस सिलिंडर रिफिल सब्सिडी वितरण अभियान का लखनऊ से लाइव प्रसारण हुआ। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की उपस्थिति में कार्यक्रम दिखाया गया। इसके बाद जिले के दस लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक दिया गया।
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक पात्र परिवार तक लोक कल्याणकारी योजना को पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता में है। इस योजना ने काले धुएं एवं फेफड़ों की कई बीमारियों से निजात पाने में माताओं निजात देकर स्वस्थ्य जीवन की नई राह दिलाई है। कार्यक्रम को डीएम विशाल भारद्वाज व डीएसएओ कृष्ण गोपाल पांडये ने संबोधित किया। इसके बाद रंभा देवी, गिरिजा देवी समेत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 10 लाभार्थी महिलाओं को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। संवाद