लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के लाला छपरा गांव में स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा बुधवार को हवन पूजन के साथ सम्पन्न हुई। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया।
वशिष्ठ पांडेय और कृष्ण भूषण पांडेय आदि पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार कर गर्भगृह में शिवलिंग स्थापित कर विधि पूर्वक पूजन किया। इसके बाद भक्तों ने सामूहिक हवन किया। फिर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान राकेश कुमार, रामाश्रय वर्मा, विजय मौर्य, वीरेंद्र गुप्ता, रविंद्र सिंह, नरसिंह मौर्य, हरदेव मौर्य, कमल गुप्ता, अंशू वर्मा, घनश्याम वर्मा, स्वास्तिक, मंगलम, राजकुमार, मोहन जायसवाल, रामप्यारे जायसवाल, संतोष मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद