पडरौना। गो रक्षा धमार्थ युद्ध यात्रा के तहत सोमवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जिले में एक दिवसीय भ्रमण पर आएंगे। वे जिले में भ्रमण के दौरान गो सेवा और गो रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।
पियदर्शनी तिवारी ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब सात बजे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती हाटा के रास्ते कप्तानगंज पहुुचेंगे। यहां से रामकोला क्षेत्र के रामपुर बगहा स्थित राम जानकी मंदिर पहुंचेंगे। यहां से पडरौना के भटवलिया स्थित शिवमंदिर पहुंचेंगे। यहां श्रद्धालुओं को संवोधित करेंगे।्र यहां से खड्डा के चेउर स्थित बाबा देव स्थान जाएंगे। संवाद