सपहा में स्वदेशी एवं खादी के प्रति निकाली गई जन-जागरूकता रैली में शामिल लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
गुरवलिया बाजार। खादी सेवा संकल्प महोत्सव पर खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सपहा की ओर से स्वदेसी एवं खादी के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। रैली बतरौली होते सपहा के पंचायत भवन, जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय सपहा एवं दलित बस्ती होते हुए वापस आई। इसमें खादी एवं स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्थानीय स्तर पर रोजगार तथा आत्मनिर्भरता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में करीब 250 कतिन, 30 कार्यकर्ता, बच्चे एवं बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया। इसमें प्रतिभागियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सत्येन्द्र यादव व खादी ग्रामोद्योग संस्थान के मंत्री पंकज पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में नरेंद्र पांउेय, विजय पांडेय, अंबुज श्रीवास्तव, सुनील पांडेय, दीनानाथ गुप्ता, रामनाथ गुप्ता आदि ने भाग लिया। संवाद