फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं का कर रहा था ब्रेनवॉश: कुशीनगर में ISIS का संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

Sun, 05 Apr 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2015 में भी रिजवान को आईएसआईएस से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वह वर्ष 2017 से 2023 तक एक विस्फोट के मामले में जेल में बंद रहा। रिहा होने के बाद वह फिर से सक्रिय हो गया था और युवाओं को गुमराह कर उनके ब्रेनवॉश में जुटा था।
विज्ञापन
रिजवान की फ़ोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने शनिवार देर शाम पडरौना कोतवाली क्षेत्र के छावनी कस्बे से आईएसआईएस के एक संदिग्ध एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पडरौना शहर के राईनी नगर निवासी रिजवान अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली स्पेशल सेल साथ ले गई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2015 में भी रिजवान को आईएसआईएस से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वह वर्ष 2017 से 2023 तक एक विस्फोट के मामले में जेल में बंद रहा। रिहा होने के बाद वह फिर से सक्रिय हो गया था और युवाओं को गुमराह कर उनके ब्रेनवॉश में जुटा था।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिलने के बाद यूपी एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की और रिजवान को दबोच लिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी के संपर्क किन-किन लोगों से थे और वह किस स्तर पर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा था।

रिजवान के पास से कई आपत्तिजनक व खतरनाक सामग्री मिलने की बात सामने आई है, लेकिन स्थानीय पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। एसपी केशव कुमार ने बताया कि रिजवान पहले काफी दिनों तक जेल में रह चुका है। जमानत पर जेल से बाहर था। दिल्ली में दर्ज एक मुकदमे में दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। बाकी दिल्ली पुलिस विस्तृत जानकारी देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें